राज्य में 39 लाख 80 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
राज्य में खरीफ फसलों की 39 लाख 80 हजार 980 हेक्टेयर बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 83 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 23 लाख 87 हजार 150 हेक्टेयर में धान की बोता बोनी हुई है, जबकि 8 लाख 37 हजार 880 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। इसके अलावा मोटे अनाज की 2 लाख 84 हजार 650 हेक्टेयर में, दलहन की 2 लाख 20 हजार 850 हेक्टेयर में, तिलहन की 1 लाख 8 हजार 720 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 1 लाख 41 हजार 730 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में धान की कुल 32 लाख 25 हजार हेक्टेयर में, मक्का की 2 लाख 10 हजार 520 हेक्टेयर में, कोदो-कुटकी की 57 हजार 700 हेक्टेयर में, रागी की 16 हजार 430 हेक्टेयर में इस प्रकार अनाज की कुल बोनी 35 लाख 9 हजार 680 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 92 प्रतिशत है। राज्य में दलहन फसलों की कुल बोनी 2 लाख 20 हजार 850 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें अरहर 1 लाख 13 हजार 740 हेक्टेयर में, मूंग 13 हजार हेक्टेयर में, उड़द 92 हजार 600 हेक्टेयर में तथा कुल्थी की 1430 हेक्टेयर में बुआई शामिल है। तिलहन फसलों की बोनी 1 लाख 8 हजार 720 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें मंूगफली 49 हजार 760 हेक्टेयर में, तिल 18 हजार 620  हेक्टेयर, रामतिल 1330 हेक्टेयर में, सूरजमुखी 150 हेक्टेयर में तथा सोयाबीन की बोनी का रकबा 38 हजार 860 हेक्टेयर शामिल हैं। साग-सब्जी और अन्य फसलों की बुआई 1 लाख 41 हजार 730 हेक्टेयर में पूरी कर ली गई है।

राज्य में चालू खरीफ सीजन में 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की प्रचलित किस्मों के स्थान पर सुगंधित धान, जिंक धान, जैविक धान, मक्का, कोदो-कुटकी, दलहन और तिहलन की फसलों के साथ-साथ गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के विशेष कार्यक्रम संचालित है। 2 लाख एक हजार 417 हेक्टेयर में प्रचलित धान के बदले अन्य फसलों के खेती के लिए 3 लाख 87 हजार 979 किसानों ने सहमति दी है। अब तक 92,772 किसानों द्वारा 51 हजार 972 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की बुआई भी पूरी कर ली गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry