भोपाल
राजधानी में तीन दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। यह यात्रा दोपहर 12 बजे कोलार से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर में समाप्त होगी। इस यात्रा में 5000 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहन सहित हजारों लोग शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा के लिए 10 हजार से अधिक तिरंगा झंडा की व्यवस्था की गई है। शहर में लगभग 25 किलोमीटर लंबी यह यात्रा करीब 32 स्थानों से होकर निकल रही है।
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पन्ना में अपने घर पर तिरंगा लगाया। वहीं उन्होंने तिरंगा बाइक रैली में भी हिस्सा लिया। इस दौरान वे बड़ागांव और देवेंद्र नगर के बाद कटन से सलेहा और बंधूर में भी उन्होंने बाइक रैली निकाली। इधर, वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर डिजिटल प्रदर्शन का अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवीशरण और नारायण देवी अग्रवाल का अभिनंदन किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

