आजादी के वीर बहादुर बलिदानियों को शत शत नमन, विस अध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
आजादी की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा है। भारत का स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दशार्ता है, बल्कि देश की एकता अखंडता शक्ति को भी दशार्ता है। वर्षों तक अंग्रेजों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। अंग्रेजों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया तब जाकर कहीं हमे आजादी मिली। हालाँकि अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था, लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे आसान कर दिखाया। अपने सुख, आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी को एक स्वतंत्र भारत देने के लिये, अपना जीवन बलिदान कर दिया।

डॉ. महंत ने कहा कि, भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने दुनिया को प्रेरित किया है क्योंकि यह दुनिया में सबसे अहिंसक अभियान था। स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बलिदानियों को न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry