मंच पर जगह नहीं मिलने पर भड़के विधायक, जमीन पर बैठे; प्रशासन ने शहीद की पत्‍नी-बेटे से कराया ध्‍वजारोहण

उत्तर प्रदेश राज्य

महराजगंज
यूपी के महाराजगंज में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 105 फीट ऊंचा राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के कार्यक्रम में मंच पर जगह न मिलने से कांग्रेस विधायक वीरेन्‍द्र चौधरी नाराज हो गए। प्रोटोकाल न मिलने का आरोप लगाते हुए वह वहीं जमीन पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि उन्‍हें ध्वजारोहण के लिए बुलाया गया था। लेकिन न उनका नाम मंच पर था और न ही वहां उनके लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। विधायक के जमीन पर बैठने के बाद एडीएम और ईओ उन्हें मनाने लगे। लेेेकिन विधायक उनसे अपनी नाराजगी जताते रहे।  हालात को भांपते हुए प्रशासन ने शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्‍नी और बेटे से ध्‍वजारोहण करा दिया। इसके बाद किसी तरह समझा बुझाकर विधायक को शांत कराया गया और कार्यक्रम शुरू हुआ।

सुबह नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक धरने पर बैठे रहे विधायक
विधायक वीरेन्‍द्र चौधरी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक धरने पर बैठे रहे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में सुबह 9 बजे के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया था। लेकिन वह समारोह में आए तो सम्मान नहीं मिला। विधायक ने कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry