रायपुर
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। सांसद अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष को भी बदल दिया है। पार्टी ने नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का फैसला भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरदेंश्वरी आज सुबह रायपुर पहुंची और पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक ली। जिसमें उन्होने विधायकों से रायशुमारी तो ली लेकिन नाम दिल्ली से ही तय था जिसकी घोषणा कर विधायकों की सहमति ले ली गई। धरमलाल कौशिक की जगह अब जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल को छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

