कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? नाथ से लेकर मीरा तक चर्चा

राजनीती

नई दिल्ली

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह ऐसा सवाल है जिसके जवाब में कई तरह के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी की ओर से पार्टी के टॉप पोस्ट को लेकर अनिच्छा दिखाने से सवाल और भी जटिल हो गया है। ऐसा माना जा रहा था कि राहुल ही कांग्रेस की कमान दोबारा संभालेंगे, लेकिन जानकार बताते हैं कि वह इसे लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिखते हैं। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश पार्टी चीफ कमलनाथ का नाम आगे बताया जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल के प्रति ईमानदार और पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं का मानना है कि दोबारा उन्हें ही अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। इसे लेकर राहुल पर एक तरह का दबाव भी डाला जा रहा है। ये लोग गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के विचार से सहमत नहीं हैं। हालांकि, कांग्रेस के कई सीनियर नेता इस बात पर जोर देते रहे हैं कि गांधी परिवार के बाहर के किसी शख्स के पार्टी अध्यक्ष बनने का समय आ गया है। कांग्रेस के कुछ नेता सुझाव देते हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे को आगे लाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी का नाम पीछे छूट सकता है।

लिस्ट में इनके भी नाम
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम भी इस लिस्ट में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पद के लिए बड़े दावेदार माने जाते हैं। इनके अलावा कुछ लोग जयराम रमेश और अंबिका सोना में भी इसकी संभावना देखते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry