भोपाल। राजधानी के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी पर आधी रात को शुभ, वृद्धि और धु्रव योग में पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बिड़ला मंदिर में 80 किलो पंजीरी का प्रसाद बांटा जाएगा। साथ ही शहर के 7 बड़े राधा कृष्ण मंदिरों में डेढ़ क्विंटल पंजीरी का प्रसाद भी बंटेगा। रात 12 बजते ही घरो में व मंदिरों में भगवान का जन्मोत्सव व महाआरती होगी। इधर, राम मंदिर गुरबख्श की तलैया में गुरुवार शाम मथुरा की ब्रज कला केंद्र की मंडली ने मयूर नृत्य पेश किया।
मंदिरों में लगेगा भोग: भेल इस्कान मंदिर के रसानंद महाराज ने बताया कि यादव समाज के सहयोग से मंदिर में भगवान को 108 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। इधर श्रीजी मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान का तिलकोत्सव हुआ और शोभायात्रा भी निकाली गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

