13 हजार व सट्टा-पट्टी के साथ 4 सटोरिये गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

जिले के थाना बोधघाट को सूचना मिली कि कुछ सटोरियों के द्वारा जगदलपुर में रुपए-पैसे लेकर सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है। सूचना पर जगदलपुर के अलग-अलग क्षेत्र बस स्टैण्ड, कुम्हारपारा, नयामुण्डा-तिरंगा चैक एवं नयामुण्डा में छापेमारी की कार्यवाही में 04 सटोरियो को सट्टा का खेल खेलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

रेड कार्यवाही के दौरान बस स्टैण्ड से कमलजीत कश्यप जिसके कब्जे से 3450 रुपए, तिरंगा चौक में इन्दर राम निषाद जिसके कब्जे से 3150 रुपए, कुम्हारपारा में विजय चंदन जिसके कब्जे से 3000 रुपए एवं नयामुण्डा दास गली क्षेत्र से सुजीत नाग जिसके कब्जे से 3400 रुपए एवं सट्टा-पट्टी बरामद कर जप्त किया गया है। सभी 4 आरोपियों के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 4 (क) जुआ एक्ट (सट्टा) का अपराध पंजीबद्ध कर, गिरफ्तार 4 आरोपियो से 2 नग मोबाईल, सट्टा-पट्टी एवं नगद 13 हजार रुपए बरामद कर जप्त किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry