रायपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में बहुत ही सुन्दर मनोरम झाँकी सजाई गई है जिसमें बाल कलाकार रास लीला का जीवन्त प्रदर्शन कर लोगों को मुग्ध कर देते हैं। यह चैतन्य झाँकी कल रविवार को भी शाम को दर्शनार्थ खुली रहेगी। इस झाँकी को देखने के लिए कल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सन्तोष कुमार वर्मा, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, उज्जवल पोरवाल, महामहिम राज्यपाल के परिसहाय सूरज सिंह परिहार (आईपीएस) आदि पधारे थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

