मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे भाजपाध्यक्ष साव

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। माता रानी के दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि मां महामाया की कृपा से समृद्ध है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के ननिहाल, माता कौशल्या की धरा छत्तीसगढ़ में हमारा भी जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर हमारी भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ था। इस दौरान हमारी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्य किये।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। माता रानी से आशीर्वाद लेने आया हूं। उनके आशीर्वाद से 2023 में पुन: भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में तत्पर हो ताकि राज्य एक बार फिर विकास की ओर आगे बढ़े। भाजपा के स्थानीय नेता भी उनके साथ थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry