उच्च शिक्षा विभाग: UG-PG में 6 लाख सीटें खाली, प्रक्रिया पड़ी भारी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया पर विराम लग दिया है। जबकि प्रदेश के 1329 निजी और सरकारी कॉलेजों में छह लाख सीटें रिक्त बनी हुई हैं। विद्यार्थी अभी भी प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों के बाहर एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे यूजी-पीजी में प्रवेश ले सकें।

उच्च शिक्षा विभाग को प्रदेश के 1329 कॉलेजों में यूजी-पीजी में प्रवेश कराने की जल्दबाजी काफी भारी पड़ रही है। काउंसलिंग खत्म होने के प्रदेश के कॉलेजों में छह लाख सीटें रिक्त हैं जबकि यूजी-पीजी में करीब पांच लाख 28 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। प्रदेशभर में यूजी-पीजी की करीब सवा 11 लाख सीटें हैं।

आयुक्त को लिखेंगे पत्र
विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों के चक्कर काटने लगे हैं। कॉलेज प्राचार्य विद्यार्थियों को हवाला देकर विभाग आयुक्त दीपक सिंह को पत्र लिखेंगे, ताकि विद्यार्थी प्रवेश लेकर अपनी डिग्री पूरी कर सकें। वहीं, दूसरी तरफ इंजीनियरिंग और फार्मेसी की काउंसलिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और विभाग ने अपनी काउंसलिंग पर विराम लगा दिया है। इससे भी काफी विद्यार्थी के प्रवेश पर असर पड़ेगा।

यूजी कॉलेजों में सीटें  8,80,865
यूजी में पंजीयन 4,75,765 
यूजी में सत्यापन  4,56,077
यूजी में प्रवेश  3,89,309 
पीजी कॉलेजों में सीटें 2,33,242
पीजी में पंजीयन  1,93,200
पीजी में सत्यापन 1,81,172
पीजी में प्रवेश  1,35,400 

एसीएस का अनुभव भी नहीं आया काम
विभाग के एसीएस शैलेंद्र सिंह ने अपने दिल्ली के अनुभव को प्रदेश में लागू करने के सभी प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उनकी प्लानिंग पर अधिकारी और प्रोफेसर खरे उतरे, लेकिन उनका रोडमैप सहीं नहीं होने के कारण प्रवेश के ग्राफ ऊपर जाने की बजाय नीचे आ गया। रिक्त सीटों का ग्राफ तेजी से ऊपर जरुर चढ़ा है। कॉलेज चलो अभियान, गांव की बेटी, प्रतिभा किरण, छात्राओं को निशुल्क प्रवेश, एकलव्य योजना, एससी-एसटी निशुल्क स्टेशनरी योजना के अलावा प्रोफेसरों को प्रवेश के टारगेट सहित कई योजनाओं पर कार्य करने के बाद भी एसीए सिंह प्रवेश के ग्राफ को ऊपर नहीं उठा सके।

कॉलेजों की स्थिति 
प्रदेश में कुल कॉलेज 1329
सरकारी कॉलेज  512
अनुदान प्राप्त निजी कॉलेज       65
निजी कॉलेज  752
यूजी-पीजी की सीटें      11,12,107
यूजी-पीजी में प्रवेश        5,28,107
रिक्त सीटें                   5,84,000

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry