भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के निवास पर पहुँच कर उनकी पुण्य-तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. गौर के परिजन के बीच शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। विधायक एवं स्व. गौर की पुत्रवधु श्रीमती कृष्णा गौर और पौत्र आकाश गौर सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 21 अगस्त 2019 को स्वर्गवास हुआ था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

