हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने एक महीने में दूसरी बार शादी रचाई है। पिछले महीने दोनों लास वेगस में एक दूजे का हाथ थामा था। वहीं अब कपल ने दोबारा एक बार फैमिली और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शनिवार को शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोपेज और एफ्लेक, जॉर्जिया के सवाना में एफ्लेक के घर पर तीन दिन तक चले समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लेपोज व्हाइट फ्लोर टच गाउन में परियों जैसी खूबसूरत लग रही हैं। हाथ में फूल लिए एक्ट्रेस अपने पति के साथ लिपलॉक कर रही है। वहीं पति भी अपनी ब्राइडल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की शादी में उनके बच्चे मैक्स, एमी, वॉयलेट, सरफीनिया और सेमुअल भी मौजूद थे। इसके अलावा दोनों की वेडिंग में हॉलीवुड के काफी बड़े-बड़े सितारे भी शामिल रहे। इस शादी में उनके बच्चे मैक्स, एमी, वॉयलेट, सरफीनिया और सेमुअल भी मौजूद थे। जेनिफर और बेन ने 20 साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय बाद दोनों ने सगाई कर ली। दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से भी गुजरा और इस दौरान इनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आईं। हालांकि, सारे गिले-शिकवे मिटाकर फिर से दोनों साथ आ गए और अब दोनों ने 20 अगस्त को शादी कर ली।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

