मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न-कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मध्य प्रदेश राज्य

सिवनी मालवा

मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ की कोर कमेटी की बैठक दिनांक 21अगस्त 22 को चिनार पार्क  (योग प्रशिक्षण केंद्र के सामने ) भोपाल में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए-
1-जी. एल. पिप्पल को कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया
 2-राजपत्रित, पदोन्नति /क्रमोन्नति समय मान,नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान प्राथमिक मुद्दे तय कर शीघ्र धरना, ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया
 3-आगामी बुधवार को वरिष्ठता सूची के मुद्दे को लेकर प्रांतीय स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा
 4-कोर कमेटी एवं सामान्य सभा की आगामी बैठक सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह में भोपाल मेंi आयोजित की जाएगी
5- 5 सितंबर को सभी उच्च माध्यमिक शिक्षक पदोन्नति के लिए काली पट्टी बांधकर शासन का ध्यानाकर्षण करेंगे
6- पत्राचार /ज्ञापन तैयार करने के लिए 4 सदस्य टीम- डॉ विनीत साहू, राघवेंद्र वसूले, श्याम बिहारी शर्मा, विकास सिंह चौहान रहेंगे
 समस्त कार्यक्रम प्रांतीय संयोजक पंकज सिंह परिहार एवं कोर कमेटी के निर्देशन में होंगे
 बैठक में प्रमुख रूप से जी. एल. पिप्पल,डॉक्टर विनीत साहू, नर्मदा पुरम,श्याम बिहारी शर्मा, अशोकनगर, विकास चौहान, भोपाल,मनोहर सिंह मालवीय, सीहोर, राघवेंद्र वसूले छिंदवाड़ा, भूपेंद्र द्विवेदी भोपाल  एल. डी. बरखानिया पुरुषोत्तम शर्मा डी. एल. मांडेकर  लक्ष्मण सिंह अहिरवार विनोद क्रिकेटे सुनील नागवंशी नर्मदा पुरम आदि अनेक उच्च माध्यमिक शिक्षक उपस्थित रहे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry