भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार के नागरिक सहभागिता के डिजिटल मंच 'एमपी मायगव डॉट कॉम' पोर्टल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपयोगकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी को सुशासन का अस्त्र बनाया गया है। इसमें नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं। निश्चित ही यह मध्यप्रदेश की उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 5 वर्ष में एमपी मायगव डॉट कॉम (MPMyGov) ने सरकार और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने और शासकीय सूचनाओं को पहुँचाने का उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके संचालन से जुड़े सभी साथी अभिनंदन के पात्र हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

