नई दिल्ली
एक किसी पुरानी फिल्म में डायलॉग है कि प्यार में दीवाने बहुत देखे लेकिन जो प्यार में पागल हो जाए ऐसे दीवाने बहुत कम देखे। कई बार यह डायलॉग वास्तव में चरितार्थ होता दिख जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक लड़की का प्रेमी उससे इतना ज्यादा प्रेम करता था कि लड़की स्कूल एग्जाम में फेल हो गई तो उसे यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने स्कूल में आग लगा दी। दरअसल, यह घटना मिस्र की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कपल काफी समय से रिलेशनशिप में थे और लड़का अपनी प्रेमिका से बेइंतिहा मोहब्बत करता था। इसी बीच लड़की की परीक्षाएं चल रही थीं। लेकिन जब उसका रिजल्ट आया तो वह फेल हो गई। उसने डर के मारे पहले तो लड़के से नहीं बताया। लेकिन जब आखिरकार लड़के को पता चला तो गजब हो गया।
लड़के ने अपनी प्रेमिका के ऊपर गुस्सा नहीं दिखाया बल्कि उसने अपना दिमाग कहीं और लगा दिया। वह सीधे स्कूल पहुंच गया और अपने कुछ साथियों के साथ पूरे स्कूल के दफ्तर में आग लगा दी। उसने आग लगाने के लिए जिस भी चीज की जरूरत समझी उसका प्रयोग ताकि आग सही से लगे। स्कूल के दफ्तर में रखे सारे दस्तावेज जल गए।
'HADDI' से नवाजुद्दीन का फर्स्ट लुक जारी, लोगों को लगा अर्चना पूरण सिंह हैं
जैसे ही इस बात का पता चला, लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की जल्द ही शादी करने वाले थे। लड़के ने यह भी सोचा कि कहीं शादी एक साल बाद फिर ना टल जाए, इसलिए उसने स्कूल में ही आग लगा दी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

