भोपाल
प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन जनवरी 2023 में इंदौर मे होना है। राज्य शासन ने इसके लिये केन्द्र सरकार के साथ एम.ओ.यू. निष्पादित किया है। एम.ओ.यू. में राज्य शासन के दायित्व भी समाहित है। इन दायित्वों का निर्वहन करने तथा प्रवासी भारतीय दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया गया है।
समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय विभाग, गृह, वित्त, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन, पर्यटन, संस्कृति, नगरीय विकास एवं आवास को सदस्य एवं प्रबंध संचालक एम.पी. औद्योगिक विकास निगम सदस्य सचिव होंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

