श्रम मंत्री सिंह नेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह आंध्रप्रदेश के तिरुपति में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 25 एवं 26 अगस्त को आयोजित "नेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस" में शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्री और श्रम सचिव भी शामिल होंगे। इसमें "विजन श्रमेव जयते @2047" पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

श्रम मंत्री सिंह ने कहा कि कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकारों द्वारा "स्वास्थ्य से समृद्धि" कार्यक्रम में ईएसआई अस्पतालों से मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार, श्रम न्यायालयों से जुड़े नये श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन और एकीकृत पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस, पंजीकरण, विवरणिका, निरीक्षण आदि को सरलीकृत करने पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को सार्वभौमिक बनाने और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने, केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित ऑन बोर्डिंग सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए श्रम पोर्टल को एकीकृत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

मंत्री सिंह ने कहा कि श्रम सम्मेलन में सभी राज्यों में श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल, व्यक्तिगत प्रबंधन और औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के लिए एआई और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry