मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, कचनार और कदम्ब के पौधे रोपे

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, कचनार और कदम्ब के पौधे रोपे। भोपाल की बेटी सुसानिया बाथम ने भी पौध-रोपण किया। सुसानिया ने इसी माह केरल में हुई इंटरनेशनल वाइट वाटर कयाकिंग चेंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सुनेहा बग्गा ने भी अपनी जन्म वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सुसानिया और सुनेहा को बधाई दी और यश प्राप्ति एवं जीवन में विशेष उपलब्धियाँ अर्जित करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। विधायक प्रदीप लारिया भी उपस्थित थे।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया पीपल पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। भारत में हर जगह कदंब का वृक्ष पाया जाता है। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। कचनार की गणना सुंदर और उपयोगी वृक्षों में होती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry