बिहार: नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए जदयू नेताओं ने भरी हुंकार

राज्य

नालंदा
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं जदयू नेताओं की तरफ़ से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज़ हो चुकी है। दरअसल शुक्रवार को बिहार के नालंदा ज़िले में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महाचिव स्व. चंदेश्वर प्रसाद सिंह के प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया था। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन सिंह) ने भतहर हाई स्कूल में प्रतिमा का अनावरण किया।
CM नीतीश को PM उम्मीदवार बनाने की क़वायद प्रतिमा अनावरण के मौक़ पर जदयू के दिग्गज़ नेताओं ने शिरकत की, कौशलेंद्र कुमार (सांसद, जदयू), श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री) के अलावा स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान जदयू के दिग्गज नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी के लिए राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) प्रदेश की पार्टियों से बात कर रहे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry