संत मदर टेरेसा जयंती समारोह 28 को

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई
अंचल के सामाजिक कार्यकतार्ओं द्वारा नोबल पुरस्कार एवं भारतरत्न प्राप्त ,सेवा व ममता के प्रति समर्पित मदर टेरेसा की जयंती समारोह का आयोजन 28 अगस्त को शाम 4 बजे से संत मदरटेरेसा आश्रम शांति नगर (वैशाली नगर) भिलाई दशहरा मैदान के पूर्व में किया जा रहा है।

विगत 21 वर्षों से मदर टेरेसा  जयंती समारोह का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस बार आयोजन में अंचल के 8 प्रमुख सामाजिक संगठनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं संगीत संध्या में प्रख्यात गायक के.एफ. अंथोनी, दामोदर मुदाफरे एवं साथियों द्वारा मधुर संगीत प्रस्तुति दी जाएगी। सिस्टर इंचार्ज क्लैरिटा ने बताया कि आयोजन में कई अतिविशिष्ट लोगों की भागीदारी रहेगी। आयोजन समिति से जुड़े दिनेश मिश्रा,पी.सी.थामस, के.एल. विश्वकर्मा,रामसमुझ,पी.वालसन,योगेन्द्र साहू, बीपी राजपूत और बाबूलाल ठाकुर सहित अन्य लोग तैयारियों में लगे हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry