अंकिता का हत्यारा शाहरुख पुलिस कस्टडी में हंस रहा, वीडियो वायरल; लड़की को जिंदा जलाया था

देश

दुमका
झारखंड के दुमका में अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरुख की करतूतों से लोगों में आक्रोश है। इस बीच अंकिता के हत्यारे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख पुलिस कस्टडी में हंसता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे शाहरुख को अपने किये पर पछतावा ही नहीं है। उसके हाथों में बेड़ियां लगी हैं और कुछ पुलिसवालों से वो घिरा हुआ है। बावजूद इसके उसकी बेशर्म हंसी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रही थी तब वो हंस रहा था। इसके बाद वो पुलिस की गाड़ी में बैठने के बाद भी मुस्कुरा रहा है। वो अपनी गालों और चेहरे पर हाथ फेरता हुआ नजर आ रहा है।

बता दें कि मृतक लड़की ने मरने से पहले आरोप लगाया था कि शाहरुख उसे पिछले करीब 2 सालों से परेशान कर रहा था। अंकिता ने बताया था कि शाहरुख ने उसकी एक सहेली से उसका मोबाइल नंबर लिया था। जब लड़की ने शाहरुख से मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया था तब शाहरुख ने उसे जिंदा जला दिया था।  90 फीसदी जल चुकी अंकिता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिये गये बयान में कहा था कि शाहरुख ने फोन कर उन्हें बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ ही दिनों पहले जब वो अपने घर में सो रही थीं तब शाहरुख ने पेट्रोल डाल कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद शाहरुख फरार हो गया था।

गंभीर हालत में अंकिता को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था। करीब 5 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अंकिता की मौत हो गई थी। सोमवार को अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया है। अंकित की मौत को लेकर दुमका में लोग आक्रोशित हैं। शाहरुख के खिलाफ जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry