मेरठ: युवक को बंधक बनाकर बेहोश होने तक पीटा, प्लास से नाखून तक खींचे

उत्तर प्रदेश राज्य

मेरठ
काम से घर लौट रहे युवक को चार लोगों ने बंधक बना लिया। दो घंटे तक बंधक बनाकर डंडों से पीटा गया। आरोप है कि प्लास से नाखून भी खींच लिए। बेहोश होने पर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।

यह है मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी मोहसिन शाहजहां कालोनी की एक फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार रात वह काम से लौट रहा था। घर के पास ही चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन पास के ही एक गोदाम में ले गए। उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक पीटा। आरोप है कि उसके प्लास से नाखून भी खींच लिए थे।

आवाज बाहर न जाए, इसलिए मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। उसके बेहोश होने पर आरोपित गोदाम के बाहर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने युवक को लहूलुहान देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर स्वजन भी पहुंच गए थे। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहसिन ने बताया कि वह किसी को जानता नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry