भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉल से अशोकनगर और बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अशोकनगर अस्पताल के जच्चा वार्ड में भर्ती श्रीमती रुकमणी और श्रीमती संगीता से बात की। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस द्वारा वे अस्पताल आई थी और अस्पताल आने के बाद उनका उपचार शुरू हो गया। अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई है। बालाघाट जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती सोनाली मिश्रा, आशीष उइके, संगम उइके और उनके परिजन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को बताया कि उन्हें अस्पताल से नि:शुल्क उपचार और भोजन मिल रहा है। अस्पताल की चिकित्सक और अन्य स्टॉफ का व्यवहार भी अच्छा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

