भोपाल
वित्तीय वर्ष 2021-22 को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है। लेकिन अभी निगम अमला पुराने वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के हिसाब से शत प्रतिशत वसूली नहीं कर पाया है। करीब 200 करोड़ रुपए संपित्तकर और जलकर समेत अन्य करों के मद में अब भी बकाया है। नगर निगम में पुराने वित्तीय वर्ष की केवल 70 फीसदी राजस्व वसूली हो पाई है। अब निगम अधिकारी इन बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने के साथ संपित्त कुर्क करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि बीते वित्तीय वर्ष में निगम को 700 करोड़ रुपए के कर राजस्व की वसूली करनी थी, लेकिन अब तक 500 करोड़ की वसूली हो पाई है। 200 करोड़ अभी और वसूलना बाकी है। अधिकांश जोन में वसूली पिछड़ी हुई है। जबकि पुराना वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद तीन बार लोक अदालत का आयोजन किया जा चुका है।
जो लोग नगर निगम का संपित्तकर, जलकर व समेकित सहित अन्य कर नहीं जमा कर रहे हैं। उन्हें 31 अगस्त तक का समय दिया गया। अधिभार में छूट के साथ पैसा जमा किया जा सकता है। इसके बावजूद यदि लोग बकाया राशि नहीं जमा करते तो उनके खिलाफ कुर्की समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पवन सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

