द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 9 से 11 तक भिलाई में

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में दुर्ग जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा 9 से 11 सितंबर, 2022 तक द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2022 का आयोजन सेक्टर-5, आन्ध्रा भवन भिलाई में किया जा रहा है। 9 सितबर  को जुनियर (अंडर-17) एवं कैडेट (अंडर-13) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 10 सितंबर को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं होप्स (अंडर-11) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 11 सितंबर को जूनियर (अंडर-19) एवं सब जुनियर (अंडर-15) एकल वर्ग (बालक/बालिका) की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 03 सितंबर है।  उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने जानकारी दी की वर्ष 2020 से कोविड-19 के कारण राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका था जिसको इस वर्ष से पुन: आरम्भ किया गया है। जिसमें प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2022 का आयोजन राजनांदगांव में किया जा चुका है। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में  सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, जुनियर (अंडर-19) बालक एकल, जुनियर (अंडर-19) बालिका एकल, जुनियर (अंडर-17) बालक एकल, जुनियर (अंडर-17) बालिका एकल, सब जुनियर (अंडर-15) बालक एकल, सब जुनियर (अंडर-15) बालिका एकल, कैडेट (अंडर-13) बालक एकल, कैडेट (अंडर-13) बालिका एकल, होप्स (अंडर-11) बालक एकल तथा होप्स (अंडर-11) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry