छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम नरम-गरम जैसी स्थिति में है। दिन की धूप गर्मी जैसी तीखी लग रही है। गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है। स्थिति ये है कि प्रदेश के प्राय: सभी स्थानों पर दिन का पारा 32 डिसे से अधिक चल रहा है।

राजनांदगांव में तो पारा 35 डिसे तक पहुंच गया है। इधर, बुधवार की शाम बस्तर सहित राजधानी में वर्षा हुई। मौसम विशेषज्ञ इसे स्थानीय प्रभाव से हुई वर्षा बता रहे हैं। हालांकि हिमालय की तराई में बनी एक द्रोणिका के प्रभाव से आने वाले कुछ दिनों तक हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है। रायपुर के साथ प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। बस्तर में भी हल्की से मध्यम वर्षा व गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। आइएमडी, रायपुर के अनुसार हिमालय की तराई इलाकों में मानसून द्रोणिका बनी हुई है। प्रदेश के मौसम में अधिक परिवर्तन होने की संभावना आगामी दो दिनों में नहीं है।

राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से वर्षा न होने और दिन की तेज धूप के कारण व्याप्त उमस से लोग परेशान हो गए थे। बुधवार शाम को हुई हल्की वर्षा से लोगों को इनसे छुटकारा मिला। यहां दिन का अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 26.4 दर्ज की गई। अगले दो दिन तक राजधानी में मेघ छाए रहने के साथ शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry