सागर का सीरियल किलर राजधानी से गिरफ्तार,भोपाल में भी मारा सिक्यॉरिटी गार्ड

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

चार चौकीदारों का सिर फोड़कर हत्या करने वाले सिरफिरे सीरियल किलर को भोपाल के बैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर और भोपाल में 2-2 हत्याएं कर चुका था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सीसीटीवी  कैमरे के आधार पर हुई। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा, बहुत कठिन टास्क था सागर पुलिस को बधाई देता हूं, आरोपी को मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से पकड़ा गया है सीरियल किलर है पूछताछ जारी है सागर के बाद भोपाल में भी उसने एक हत्या की थी।

सागर वापस लाया जा रहा हत्यारा

सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे वापस सागर ले जा रही है।

बताया जा रहा है कि उसने बैरागढ़ में मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्‍या की। सागर पुलिस लगातार उसके पीछे लगी थी। आखिरकार उसे लालघाटी इलाके से शुक्रवार सुबह छह बजे गिरफ्तार कर लिया गया। सागर पुलिस आरोपित को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

सीरियल किलर की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए सागर पुलिस को इस सफलता पर बधाई दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सागर में चौकीदारों की सिलसिलेवार हत्‍याओं पर दुख जताते हुए पुलिस अधिकारियों को इन घटनाओं को अंजाम देने वाले को पकडने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया था। उन्‍होंने यह हिदायत भी दी थी कि पुलिस शहर के चौकीदारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाए, ताकि सेवा के दौरान वे अधिक सतर्क रहें। हैरानी की बात थी कि आरोपित ड्यूटी के दौरान सोते मिलने वाले चौकीदारों को वह मौत के घाट उतार रहा था।

सोने वाले सिक्योरिटी गार्डों को मारने के मिशन पर था

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "हत्यारे की पहचान शिवप्रसाद के रूप में हुई है। वो केसली, सागर का रहने वाला है। हत्यारे ने 6 हत्याएं करने की बात कुबूल की हैं। पूछने पर उसने बताया कि वो सिक्योरिटी गार्डों को मारने के मिशन पर है। वो ऐसे सिक्योरिटी गार्डों को टार्गेट करता था जो ड्यूटी के दौरान सोते रहते थे।

लगाई गईं थीं 10 टीमें

इससे पहले सागर में उसने अलग-अलग जगहों पर चार और 72 घंटे में ही तीन सुरक्षा गार्डों को मार गिराया था। 250 पुलिस कर्मियों की 10 टीमें पिछले दो दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry