पति संजय कपूर ने शादी के बाद उन्हें दिया धोखा: महीप

मनोरंजन

शो Fabulous Lives of Bollywood Wives का नया सीजन जल्द ही ओटीटी पर शुरू होने वाला है, जिसकी काफी समय से चर्चा है। महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सचदेव की ग्लैमरस लाइफ की झलक दिखाने वाले इस शो का पहला सीजन भी काफी हिट रहा था। पहले सीजन में चारों स्टार वाइव्स ने खूब चौंकाने वाले खुलासे किए थे। दूसरा सीजन भी कुछ ऐसा ही धमाकेदार होने वाला है। दूसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर ने पति संजय कपूर से जुड़ा एक राज खोला, जो होश उड़ाने वाला है। दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर 2 सितंबर से शुरू हो चुका है।

Maheep Kapoor ने बताया कि Sanjay Kapoor ने उन्हें 25 साल की शादी के दौरान चीट किया था। हैरानी का बात यह है कि यह खुलासा करने से पहले महीप कपूर ने इस बारे में संजय को कुछ नहीं बताया।  महीप कपूर से जब पूछा गया कि क्या इस चीज के बारे में शो पर सबके सामने बता पाना उनके लिए मुश्किल था और क्या इस बारे में उन्होंने परिवार को बताया, तो जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

महीप बोलीं- सबकुछ हसीन नहीं होता, सबके इशूज होते हैं
महीप कपूर ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं था जो मुश्किल लगा हो। यह बस हो गया। हम बस उस समय बात कर रहे थे और वो बात मैंने कह दी। हमने इस शो में अपनी रियल साइड दिखाने की कोशिश की है। मैं उम्मीद करती हूं कि महिलाएं समझेंगी कि सबकुछ इतना हसीन और खूबसूरत नहीं होता है। हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं और हमें इनका सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि हमारी जिंदगी में सब ठीक है। आप देखेंगे कि हमारी सबकी जिंदगी में परेशानिया हैं, इशूज हैं। तो इस बारे में बात करना बहुत जरूरी था।'

संजय को बिना बताए महीप ने शो में किया खुलासा
महीप कपूर ने कहा कि संजय कपूर द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बात करने से पहले उन्होंने एक्टर को कुछ नहीं बताया। वह बोलीं, 'उन्हें कुछ नहीं पता है। उन्हें इस शो से पता चलेगा।' संजय कपूर, एक्टर अनिल कपूर के भाई हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। संजय कपूर ने 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी को 25 साल बीत चुके हैं। महीप कपूर और संजय कपूर का एक बेटा और एक बेटी शनाया कपूर हैं। शनाया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry