हायर एजुकेशन: करीब 5.5 लाख सीटें अभी भी खाली, सीटें घटाने के बाद भी नहीं बढे एडमिशन

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1330 प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों की यूजी-पीजी की 11 लाख से ज्यादा सीटों पर प्रवेश देने की प्रक्रिया पर विराम लगा दिया है। विभाग यूजी-पीजी में पांच लाख 57 हजार प्रवेश करा सका है। अभी भी विभाग में करीब साढ़े पांच लाख सीटें रिक्त बनी हुई हैं। जबकि विभाग ने प्रवेश के ग्राफ को बढ़ाने के लिए डेढ़ लाख सीटों की कटौती कर दी थी। इसके बाद भी प्रवेश का ग्राफ गत वर्ष के बराबर तक नहीं आ सकता है।

यूजी-पीजी में सीटों की 11 लाख 12 हजार हैं। प्रवेश पर विराम लगने तक सभी राउंड में पांच लाख 57 हजार विद्यार्थियों ने कॉलेजों में प्रवेश लिए हैं। प्रदेशभर के कॉलेजों में यूजी-पीजी की साढेÞ पांच लाख सीटें रिक्त रह गई हैं।

  विभाग प्रवेश के ग्राफ को ऊपर उठाना चाहता था। इसके लिए उन्होंने यूजी-पीजी में गत वर्ष के मुकाबले डेढ लाख सीटों को कम दिया था। इसमें यूजी में आठ लाख 79 हजार और पीजी में दो लाख 33 हजार सीटें शामिल हैं।

 उक्त सीटों पर यूजी में चार लाख 14 हजार और पीजी में एक लाख 43 हजार प्रवेश हुए हैं।  विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए विभाग ने कई स्कीम चला रखी हैं। इसके बाद भी प्रवेश के ग्राफ में ज्यादा तेजी नहीं आई है। गत वर्ष के मुकाबले वर्तमान सत्र में करीब एक लाख विद्यार्थियों के कम प्रवेश हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry