हिटी,जौनपुर
यूपी के जौनपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के बाद दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। दोनों नेताओं के बीच हो रही मारपीट को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और उनको छुड़ाया। इस बीच कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसी शख्स ने दोनों की मारपीट का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
मां दुर्गाजी विद्यालय सिद्दिकपुर में शुक्रवार को डिप्टी सीएम डा. बृजेश पाठक का कार्यक्रम था। जानकारी के अनुसार जैसे ही ब्रजेश पाठक कार्यक्रम के बाद निकले तो किसी बात को लेकर के भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह उर्फ डीके व भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह विद्यार्थी के बीच कहासुनी हो गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों में जमकर लात घूंसे चलने लगे। दोनों पक्षों से कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभालते हुए तुरंत दोनों पक्षों को अलग किया और मामले को शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्ष लोग एक दूसरे को देख देख लेने की धमकी देते रहे। इसमें डीके सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। गौरतलब है कि मां दुर्गा जी विद्यालय में बृजेश पाठक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर उद्घाटन करने के लिए आए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

