देश में कोविड के 7219 नए मामले मिले , 25 मरीजों की मौत,कुल एक्टिव केस 56,745

देश

नई दिल्ली

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,219 नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,49,726 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 56,745 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 33 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,965 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है।

 आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 1.98 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,38,65,016 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.01 करोड़ खुराक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 25 और मरीजों की जान गई है, उनमें से छह लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की केरल और दो-दो मरीजों की मौत दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में हुई है।   

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 3,64,886 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.68 करोड़ (88,68,31,141) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.42% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.98% बताई गई है।

​राज्यों के पास 5.73 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.88 करोड़ (2,01,88,89,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel)  और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है 5.73 करोड़ (5,73,31,800) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry