असम के नागांव में संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में गांजा बरामद

देश

नागांव
असम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस संयुक्त अभियान में शुक्रवार को नागांव जिले में 400 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। नागांव, एजेंसी। असम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस संयुक्त अभियान में शुक्रवार को नागांव जिले में 400 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हसन अली के रूप में की है। गुप्त सूचना मिलने पर यह अभियान चलाया गया।

400 किलोग्राम गांजा बरामद
जानकारी के अनुसार, पुलिस और CRPF ने गुप्त सूचना मिलने के बाद नागांव शहर में अभियान चलाया और हसन अली के घर से गांजा बरामद किया। हसन अली पूरे जिले में गांजा वितरण का काम करता था। नागांव जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) लीना डोले ने बताया कि हसन अली नागालैंड के दीमापुर से कंट्राबेंड लाकर नगांव जिले में बेचता था। लीना डोले ने कहा, 'आज नगांव थाने के प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में हसन अली के घर से करीब 400 किलो गांजा बरामद करने में सफलता मिली है। हमारी जानकारी के अनुसार वह नगांव में गांजे का मुख्य वितरक है। हमने गांजा बरामद कर जब्त कर लिया है। ड्रग्स और NDPS तस्करी के खिलाफ हमारा अभियान जारी है।'

गुरुवार को भी चला था अभियान
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को असम पुलिस ने करीमगंज जिले में 12 लाख रुपये मूल्य की भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया और दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) गीतार्थ देव सरमा के नेतृत्व में करीमगंज जिला पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाया और जिले के भांगा क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन को रोका और 131 ग्राम हेरोइन और करीब 66 ग्राम वजनी याबा टैबलेट के तीन पैकेट बरामद किए थे।

असम में गांजा तस्कर सक्रिय
असम में गांजा तस्करी का नेटवर्क काफी बड़ा है। पिछले महीने असम पुलिस ने 92.550 किलोग्राम गांजा जब्त किया था और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कैलाश दास के रूप में हुई थी। बजली और नलबाड़ी जिले के पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बजली के महताली गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry