भोपाल
मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसर इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशाशन विभाग इसी सप्ताह संघ लोक सेवा आयोग को डीपीसी की बैठक तय करने के लिए प्रस्ताव भेजेगा।
केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को आईएएस अवार्ड किए जाने के लिए पदों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए डीपीसी की बैठक करने संघ लोक सेवा आयोग को भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जो एक सप्ताह में भेज दिया जाएगा। इसके बाद डीपीसी की तारीख तय होंने के बाद 18 पदों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
पदोन्नति के लिए 94 और 95 बैच के बचे हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और वर्ष 2002, 2006 तथा 2007 बैच के विचारण जोन में आने वाले पात्र अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
इनके नामों पर होगा विचार- विवेक सिंह, पंकज शर्मा, कैलाश बुंदेला, सुनील दुबे, सुरेन्द्र कथूरिया, राजेश जैन, प्रमोद शुक्ला, गजेन्द्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव,सरोधन सिंह, अनुराग सक्सेना, मल्लिका निगम नागर, अजीजा सरशार जफर, सपना सोलकी, कमलचंद्र नागर,मंजूषा विक्रांत राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन,सुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया,जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी,देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र, मनोज सरियाम, रामप्रकाश अहिरवार, कमलेश कुमार भार्गव, अभय सिंह ओडरिया, संदीप केरकेट्टा, रेखा राठौर, नवील कुमार धुर्वे, सोजान सिंह यादव, वंदना शर्मा, अर्चना सोलंकी, नंदा भलावे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया,सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेन्द्र सिंह चौहान, कमलेश पुरी, निशा डापर, राकेश कुशरे, शैली कनाश सहित कुल 54 अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा। इनमें विवेक सिंह, पंकज शर्मा की पदोन्नति जांच के चलते पिछले बार अटक गई थी इस बार फिर उनके नामों पर विचा होगा। इसी तरह कैलाश बुंदेला और सुरेन्द्र कथूरिया की भी जांच चल रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

