मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार, नीम और सप्तपर्णी के पौधे लगाए

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में कामताशील जन युवा कल्याण समिति, भोपाल के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान को विवेक तिवारी ने साहित्य भेंट किया। समिति के सदस्य सर्वराजन त्रिपाठी, संदीप तोमर, मयंक जोशी, सुनील चौहान, श्रीमती वंदना तिवारी और डॉ. जीवन भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry