अंबिकापुर
कांग्रेस की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेता के नामों की सूची तैयार की गई है, इस सूची में छत्तीसगढ़ से आदित्य भगत का नाम भी शामिल किया गया है। आदित्य भगत वर्तमान में एनएसयूआई सोशल मीडिया के नेशनल चेयरमैन हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयार है। एनएसयूआई राष्ट्रीय सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सत्ता के लिए भाजपा की साम्प्रदायिक विभाजनकारी राजनीति के विरोध में यह भारत जोड़ो यात्रा आरंभ होने वाली है। इस संबंध में आदित्य भगत ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से भाजपा साम्प्रदायिक विभाजन की राजनीति कर रही है। सत्ता के लिए धर्म के आधार पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। इस तरह देश अंदर से कमजोर होता जाता है, भाजपा की इस नीति के विरोध में राहुल गांधी के साथ हम लोगों से मिलकर उन्हें इस आयोजन से जोड?े के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले आठ वर्षों में साम्प्रदायिक नफरत और तनाव में अचानक तेजी आई है। भाजपा नेता भी खुले मंच से भड़काऊ भाषण देते नज? आए हैं। मुख्यधारा की मीडिया और सोशल मीडिया में जमकर नफरत भरी सामग्री परोसी जा रही है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में होने वाली इस भारत जोड़ो यात्रा में आदित्य भगत शुरू से लेकर आखिर तक शामिल रहेंगे। उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश के लोगों में सामाजिक समरसता की भावना मजबूत की जाए। उन्हें नफरत की राजनीति से निकालकर देशहित की राजनीति की ओर ले जाया जाए। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी, रास्ते में लोगों को जोड़ा जाएगा और जनजागरूकता का प्रसार किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

