भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने द ग्रेंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात दादाभाई नौरोजी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर दादाभाई नौरोजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
दादाभाई नौरोजी का भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे एक बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, कट्टर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक और शिक्षक थे। दादाभाई भारत में राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व के संस्थापकों की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने औपनिवेशिक प्रशासन की बुराइयों को पकड़ा। उनका जन्म 4 सितम्बर 1825 को पारसी परिवार में हुआ।
दादाभाई नौरोजी ने रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बॉम्बे और लंदन में ईस्ट इंडियन एसोसिएशन जैसे कई संगठनों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ब्रिटिश संसद के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल पार्टी के सदस्य के रूप में संसद सदस्य की जिम्मेदारी निभाई। दादाभाई नोरोजी का निधन 30 जून 1917 को हुआ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

