मंडी
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के जोगेंद्रनगर में मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता पंकज जम्वाल ने यहां जारी प्रेस ब्यान में कहा कि कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने अधिकारियों पर डंडा चलाने की यहां बात कही है। देश में रजवाड़ाशाही भले ही खत्म हो चुकी है लेकिन पूर्व राजघरानों से संबंध रखने वाले लोग कुछ लोग खुद को आज भी राजकुमार समझते हैं और कर्मचारियों को अपना नौकर। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को लगता है कि देश और हिमाचल में राजशाही चल रही है और यहां कि जनता उनकी गुलाम है। यह पहला मौका नहीं हिमाचल कांग्रेस के इन राजकुमार ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया हो।
पहले भी विक्रमादित्य सिंह ने कर्मचारियों के लिए कहा था कि आप के परिवार पर मेरी गिद्ध जैसी नजर है, सरकार बनने के पर आपको पटक-पटकर प्रदेश के कोने-कोने में भेजा जाएगा। रोहड़ू में भी हमारी बहन बीजेपी नेत्री के लिए कहा था कि एक बीजेपी नेत्री ठेकेदारों की गोद में बैठी हुई है। हालही में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किस खेत की मूली हैं। अब विक्रमादित्य सिंह ने फिर से कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए कहा कि सरकार चलाने के लिए डंडे की जरूरत होती है, अधिकारियों पर डंडा नहीं चलेगा तो सरकार नहीं चलेगी। पंकज जंबाल ने विक्रमादित्य सिंह से पूछा कि यह कैसी मानसिकता है जहां इंसान को इंसान नहीं समझा जा रहा। पहले आप अधिकारियों को खुलेआम धमकियां देते हैं और फिर बाद में कहते हैं कि हम तो मुहावरे इस्तेमाल कर रहे थे या फिर मीडिया पर ही बयान तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगा देते हैं। यह अच्छा तरीका है कि पहले कुछ भी कहो और फिर उसका दोष दूसरों पर मढ़ दो।
उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य भूल गए कि भारत और हिमाचल में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, यहां हर एक नागरिक का सम्मान है। विक्रमादित्य इससे पहले भी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अमर्यादित बयान दे चुके हैं। पंकज जंबाल ने चेताया कि विक्रमादित्य अपनी भाषा पर लगाम लगाएं और स्वीकार करें कि वह किसी राजतंत्र में नहीं बल्कि लोकतंत्र में रहते हैं जहां जनता सर्वोपरि होती है और यह जनता जानती है कि उस पर डंडा चलाने का ख्वाब रखने वाले को कैसे जवाब देना है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

