सिवनी
कृषि विभाग की आत्मा एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग हेतु माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है कि वह विगत 10-12 वर्षों से नियमित कर्मचारियों की भांति कार्य कर रहें हैं किन्तु वेतन एवं अन्य सुविधाओं के नाम पर सरकार उनका शोषण कर रही है। हम कर्मचारियों का चयन विधिवत ऑनलाईन चयन प्रक्रिया अपनाकर किया है, मध्यप्रदेश शासन द्वारा ’’जन अभियान परिषद ’’ में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का साक्षात्कार कराकर विभाग द्वारा नियमित किया गया है इसी प्रकार कृषि विभाग में भी नियमित पदों के विरूद्ध संविदा कर्मचारियों को भी नियमित किया जा सकता है। ज्ञापन देने में आत्मा योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के समस्त कर्मचारी साथ रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

