उप्र के सभी सूखे जिलों की स्थिति के सर्वे के निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश कम होने से सूखे जैसे आसार बन गए हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत दी है। उन्होंने सभी 75 जिलों में सूखे के स्थिति के सर्वेक्षण के लिए आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने 75 जिलों के लिए 75 टीमें गठित कर सूखे से प्रभावति इलाकों में सर्वेक्षण कर रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के लिए सात दिनों का समय दिया है। सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सूखे से प्रभावति क्षेत्रों का मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करनी है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर और देरी होने पर जिलाधिकारी ही जवाबदेह होंगे।

उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सूखे से प्रभावित जिलों में लगान स्थगित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों में ट्यूबवेल के बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी। इसी के साथ अगर किसी किसान ने बिल का भुगतान नहीं किया है तो ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।

सूखे से प्रभावित जिलों में किसानों को सरकार की ओर से दलहन तिलहन और सब्जी के बीज उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं सिंचाई विभाग सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry