विदिशा
भोपाल सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर बुधवार की रात गंजबासौदा विधायक लीला जैन की कार ग्यारसपुर के पास सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट का शिकार हो गई। जिसमें उनकी सास प्रेमा बाई की मौत हो गई। कार में विधायक के अलावा उनकी बहू सहित पांच अन्य लोग सवार थे। सभी को चोट आई हैं। उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक सीट ने बेल्ट लगाया हुआ था, इसलिए उन्हें ज्यादा चोट नहीं लग पाई।
गंजबासौदा विधायक का भोपाल सागर मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट
बता दे भाजपा विधायक लीला जैन बुधवार की रात अपने इनोवा गाड़ी से परिवार के साथ गंजबासौदा से ग्यारसपुर स्थित जैन मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान कालापाठा के पास सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पीछे से आ रही बड़े बहन से टकरा गई और अनियंत्रित होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक लीला जैन ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी ग्यारसपुर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें विदिशा स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान विधायक लीला जैन कि सास जिनकी उम्र 80 साल बताई जा रही है। उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ वैभव जैन ने बताया कि दुर्घटना में विधायक जैन के अलावा उनके पति संजय जैन, पुत्र शोभित जैन, बहू मान्या के साथ दो अन्य महिलाएं गनमैन और ड्राइवर भी घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के भाजपा नेता और अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

