श्रीगंगानगर में युवती ने दी जान, लिखा-‘कांस्‍टेबल ने दिया धोखा, मम्‍मी-पापा आपसे बहुत प्‍यार करती हूं’

देश

श्रीगंगानगर
 राजस्‍थान के श्रीगंगानगर में खाकी पर दाग लगे हैं। हाल ही वकील विजय सिंह झोरड़ के बाद एक युवती ने भी श्रीगंगानगर पुलिस की वजह से जान दे दी। वकील ने श्रीगंगानगर की घड़साना पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। वहीं, युवती के सुसाइड नोट में श्रीगंगानगर पुलिस कांस्टेबल पर देह शोषण व आत्‍महत्‍या के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं।
 
युवती की शिनाख्‍त की एक नर्सिंगकर्मी के रूप में हुई है। वह अविवाहित थी। श्रीगंगानगर के जवाहर नगर पुलिस थाना इलाके में एसएसबी रोड पर किराए का मकान लेकर रह रही थी। उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कांस्‍टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत की खबर के बाद से ही आरोपी कांस्‍टेबल प्रगट सिंह फरार चल रहा है।
 
पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर में एक नर्सिंग कॉलेज में काम करने वाली यह युवती हनुमानगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली थी। यहां श्रीगंगानगर में उसकी जान पहचान पुलिस कांस्‍टेबल प्रगट सिंह से हो गई। प्रगट सिंह श्रीगंगानगर पुलिस लाइन में तैनात है। उसने युवती को रिश्‍ते में अपनी बहन बताकर एसएसबी रोड पर एक साल पहले किराए का कमरा दिलाया था। युवती से मिलने के लिए कांस्‍टेबल उसके किराए के मकान पर रोज आता था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry