प्रदेश में सुशासन आए इसके लिए सरकार देगी एक लाख रुपए के 15 पुरस्कार

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
प्रदेश की जनता के काम समय पर हो, प्रदेश में सुशासन आए इसके लिए आम नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं के प्रदाय में सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन का उपयोग करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य सरकार पुरस्कृत करेगी। ऐसे पंद्रह अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपए के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए आॅनलाईन कर्मचारी-अधिकारी 22 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

 प्रदेश के सभी सरकारी विभागोें, विभागाध्यक्ष कार्यालय और उनके अधीनस्थ आने वाले निगम, मंडल, बोर्ड, संस्था में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा एक अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच किए गए नवाचार, उल्लेखनीय कामों के लिए ये पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट कर्मचारियों और अािधकारियों द्वारा छह क्षेत्रों में किए गए नवाचार, पहल के लिए ये पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें रोजगार और आर्थिक विकास, प्रदेश में अधोसंरचना से जुड़े काम, स्वास्थ्य और पोषण को लेकर किए गए काम, शिक्षा एवं मानव संसाधन विभाग, सामाजिक इन्क्लूजन और सशक्तिकरण तथा नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन के क्षेत्र में किए गए बेहतर कामों के लिए ये पुरस्कार दिए जाएंगे। एक-एक लाख के कुल पंद्रह पुरस्कार दिए जाएंगे। एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवकों के पुरस्कारों का चयन होने पर पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाईट पर इसके लिए कर्मचारी-अधिकारी आॅनलाईन आवेदन कर सकेंगे। आने वाले आवेदनों का परीक्षण सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। इसके बाद मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ये पुरस्कार घोषित किए जाएंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry