भोपाल
मुकुल वासनिक ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह यह दायित्व अब जयप्रकाश अग्रवाल को सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यह परिवर्तन किया है और दिल्ली से पूर्व सांसद रहे जयप्रकाश अग्रवाल को मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है । अग्रवाल भी पार्टी के महासचिव पद का दायित्व संभाल रहे हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मुकुल वासनिक ने संगठन संबंधी मामलों की व्यस्तता की वजह से स्वयं को इस दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने इस पद पर अग्रवाल की नियुक्त्ति की है।
वेणुगोपाल ने बताया कि मुकुल वासनिक पार्टी के महासचिव पद का दायित्च निभाते रहेंगे। पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस में मुकुल वासनिक के योगदान की सराहना की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

