ब्रह्मास्त्र फर्स्ट डे-फर्स्ट शो : बॉयकाट का भोपाल में बड़ा असर, खाली पड़े सिनेमाघर, शो हुआ कैंसिल

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉयकाट का असर भोपाल में दिखाई दे रहा है। टिकट बुक करने वाले ऐप बुक माय शो पर साफ पता चल रहा है कि सिनेमाघर खाली हैं। कुछ में चुनिंदा सीटें बुक हुई हैं। एक टॉकीज में तो पहला शो कैंसिल कर दिया गया है।

नए शहर और पुराने शहर स्थित सिनेप्लेक्स और मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में आज दोपहर के अधिकांश शो के लिए कुछ लोगों ने ही दिलचस्पी दिखाई है। यहां पर पूरी सीटें खाली पड़ी है। सही जानकारी वीकेंड पर  शनिवार और रविवार के पूरे दिन के शो की स्थिति देखने के बाद ही सामने आएगी।

उज्जैन घटना का असर : पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन आए थे इस दौरान उनका खासा विरोध हुआ था। यहां तक कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन किए बगैर लौटना पड़ा था। इसका असर भी उज्जैन के साथ-साथ पूरे एमपी पर पड़ा। विरोधियों का कहना है कि वह दर्शन करने नहीं अपनी मूवी के प्रमोशन के लिए आए थे। दर्शन के लिए कोई नवविवाहिता महिला बगैर मंगलसूत्र और बिना मांग सिंदूर के नहीं आती।

मुक्ता ए-2, पीपुल्स मॉल में पहले शो में मात्र 8 सीट बुक
राजधानी के करोंद बायपास रोड पर स्थित पीपुल्स मॉल के मुक्ता ए-2 सिनेमा में सुबह साढ़े 11 बजे वाले शो सवा की मात्र 8 सीट ही बुक हैं, बाकी पूरी सीटें खाली पड़ी है। दोपहर बाद वाले शो की स्थिति भी ऐसी कुछ ही दिख रही है। यहां पर एक्का-दुक्का सीट ही अब तक बुक हुई है। पहले दिन के हिसाब से यहां पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है।

राज बिग-2 में पहला शो हुआ कैंसिल
शहर के पुराने शहर में स्थित राज बिग-2 सिनेप्लेक्स ने कुछ कारणों से शुक्रवार को सुबह 12.15 बजे वाला इस फिल्म का पहला शो कैसिंल करने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दर्शकों की कमी के कारण प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में सिनेप्लेक्स संचालक भी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे।

PVR और DDX पूरा खाली
नए स्थित स्थित गुलमोहर के ऑरा मॉल में स्थित पीवीआर मल्टीप्लेक्स में भी सिने दर्शक की यही स्थिति देखी जा रही है। यहां पर शुक्रवार को पहले शो यानी साढ़े 12 बजे वाले शो की सभी टिकट खाली पड़ी है, कुछ सीट ही बुक दिख रही हैं। वहीं, कोलार रोड स्थित डीडीएक्स सिनेप्लेक्स में आज दोपहर एक बजे के शो के लिए पूरी सीटें खाली पड़ी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry