हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार की 11 साल की शादी हुई खत्म

मनोरंजन

आखिरकार रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार की 11 साल की शादी खत्म हो गई। दोनों के बीच तलाक फाइनल हो गया। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंपा और इस तरह दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो शालिनी ने पति से तलाक के एवज में करीब 10 करोड़ रुपए की एलिमनी की डिमांड की थी, लेकिन उन्हें 1 करोड़ से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पति पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक फाइल किया था। आपको जानकार हैरानी होगी कि हनी सिंह और शालिनी ने एक-दूसरे को करीब 20 साल तक डेट किया था और फिर कहीं जाकर शादी करने का फैसला लिया था। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में शालिनी तलवार ने पित हनी सिंह पर मारपीट- घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने पति के साथ ससुर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने दावा किया था कि जब एक दिन वह कमरे में कपड़े बदल रही थी कि उनके ससुर ससुर सरबजीत सिंह नशे में धुत्त होकर रूम में आ गए थे।। उन्होंने ये भी आरोप लगाए थे कि ससुर ने उन्हें गलत जगह छूने की कोशिश भी की थी। शालिनी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शादी के बाद हनी सिंह ने उनके साथ कई बार मारपीट की और गालियां भी देते थे। हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए शालिनी ने यह तक कहा था कि शादी के बाद उनके कई महिलाओं के सात नाजायज संबंध थे। बता दें कि शालिनी ने पिछले साली यानी 2021 में अपने वकीलों के जरिए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही पति से मुआवजे के तौर पर 10 करोड़ रुपए की डिमांड भी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने शादी से पहले एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। कपल की मुलाकात स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कपल ने 23 जनवरी 2011 को पंजाबी रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की थी। हालांकि, हनी सिंह ने अपनी शादी को करीब 4 साल तक सबसे छुपाकर रखा था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry