IND vs AFG: विराट कोहली के दम पर भारत ने T20I क्रिकेट के इतिहास में मात्र दूसरी बार किया ये कारनामा

खेल

नई दिल्ली
 
एशिया कप 2022 के सफर का अंत भारत ने अफगानिस्तान पर जीत के साथ किया। भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में करियर का पहला शतक जड़ते हुए 122 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने इस दौरान 12 चौके और 6 छक्के भी जड़े। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 212 रन लगाए जिसके सामने अफगानी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना पाई। भारत ने यह मैच 101 रनों के बड़े अंतर से जीता। भारत की यह T20I क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। वहीं दूसरी बार ही भारत विपक्षी टीम को 100 से अधिक रन के अंतर से मात देने में कामयाब रहा है।
 
रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत 2018 में आयरलैंड के खिलाफ आई थी। उस दौरान टीम इंडिया ने 143 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत की अफगानिस्तान पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस सूची में तीसरी जीत 93 रनों की है जो 2017 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी।

भारत की रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत

143 बनाम आयरलैंड मलाहाइड 2018
101 बनाम अफग दुबई 2022 *
93 बनाम श्रीलंकाई कटक 2017
90 बनाम इंग्लैंड कोलंबो आरपीएस 2012

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry