बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कुछ ही दिन पहले अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स से ढेरों बधाईयां मिलीं। इस दौरान उनका मैटरनिटी फोटोशूट काफी चर्चा का विषय बना था, जिसमें वह बोल्ड लुक में नजर आई थीं। उन्होंने शर्ट और ढीले-ढाले गाउन में अपनी तस्वीरें क्लिक कराई थीं। अब हाल ही में अदाकारा के घर में गोद भराई का फंक्शन हुआ, जिसमें वह साड़ी पहनकर एक दुल्हन की तरह तैयार हुईं। बंगाली रीति-रिवाज से इस फंक्शन को पूरा किया गया, जिसमें वह बनारसी साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा ने अपने पति करण सिंग ग्रोवर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।
बिपाशा बसु ने अपनी गोदभराई फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फंक्शन के लिए एकदम पारंपरिक लुक कैरी किया था, जो उन्हें बला की खूबसूरत दिखा रहा था। मम्मी बनने जा रही बिपाशा ने जिस गुलाबी रंग की साड़ी को पहना था, उस पर गोल्डन जरी वर्क किया गया था। उन्होंने अपने इस लुक को जूलरी से कम्पलीट किया था।
बिपाशा की इस साड़ी पर गोल्डन फ्लोरल मोटिफ्स की बने दिख रहे थे, जिन्हें बारीक धागों की मदद से कढ़ा गया था। वहीं बॉर्डर पर गोल्डन जरी वर्क नजर आ रहा था, जिस पर धागों की कढ़ाई की गई थी। सुनहरे धागे से इंट्रीकेट एंब्रॉइडरी की गई थी। हसीना ने अपनी इस साड़ी को ट्रेडिशनल तरह से पहना था, जिसमें उनका बेबी बंप हाइड होता हुआ दिख रहा था। उन्होंने अपने पेट को साड़ी के पल्लू से पूरी तरह से ढका हुआ था।
इस बनारसी साड़ी के साथ बिपाशा ने मैचिंग प्लेन ब्लाउज पहना था। वहीं गले में स्टेटमेंट नेकलेस और हाथ में बैंगल्स पहनी हुई थी। उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल अवतार में चार चांद लगाने के लिए माथे पर पिंक कलर की बिंदी लगाई हुई थी। वहीं मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिप्स और मांग में सिंदूर ने उनके लुक को कम्पलीट किया था। हसीना अपने परिवार के साथ साड़ी में बहुत ही प्यारी लग रही थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

