10 सितम्बर 2022 शनिवार राशिफल

राशिफल

मेष राशिफल

दशम शनि व्यावसायिक लाभ देंगे। एकादश चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। तिल का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

नवम चन्द्रमा व इस राशि से तृतीय सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। परिवार संग यात्रा सुखद रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जॉब में विवादों से बचें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का इस भाव मे गोचर आज सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कन्या राशिफल

मीन का गुरु व खष्ठम भाव में चन्द्रमा बेहतर हैं। आर्थिक उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री विष्णुसहस्रनाम जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

तुला राशिफल 

पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य दशम, चन्द्रमा चतुर्थ तथा शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें। बेल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल 

आज चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य अष्टम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु मीन व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। लाल व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यावसायिक सुख में सफलता के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गेंहू व गुड़ का दान करें।

मीन व्यावसायिक

चन्द्रमा व गुरु एकसाथ आज इसी राशि में हैं। पंचम सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। मकर के शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज यात्रा से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry