पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का पहला चरण शनिवार को

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022 का पहला चरण शनिवार, 10 सितंबर 2022 को सभी 52 जिलों में होगा। सभी जिलों से लगभग 7 हजार 831 स्कूल के 23 हजार 493 छात्र प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लिखित परीक्षा के पहले चरण में पर्यटन, पुरातत्व और संस्कृति पर आधारित 100 प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीम दूसरे चरण की मल्टीमीडिया क्विज में सम्मिलित होंगी। मल्टीमीडिया क्विज में तीन विजेता टीम और उप विजेता टीमों को नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन और मेडल दिए जायेंगे।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 29 सितंबर 2022 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में होगी। हर जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी जिलों में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता उत्सव के रूप में होगी, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार और भोजन कराया जाएगा। सभी जिलों में पंजीयन के अनुसार सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र भी दिए जायेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry